सारण, अप्रैल 28 -- बिहार में अब बंदर रेलवे ट्रैक पर रफ्तार भर रही ट्रेन के ग्रीन सिग्नल को 'लाल' कर रहे हैं। बंदरों के इस काम के बाद अब रेलवे कर्मियों की नौकरी पर बन आई है। दरअसल छपरा-सीवान रेलखंड के चैनवा व महेंद्रनाथ स्टेशनों के बीच चाड़वां रेल गेट पर बंदरों की अजीबोगरीब हरकत से गेटमैन की नौकरी पर आफत है। रफ्तार भर रही ट्रेनों के लिए ग्रीन सिगनल होने पर बन्दर पेड़ से इलेक्ट्रॉनिक गेट पर कूद कर सिगनल लाल कर दे रहे हैं। ट्रेन परिचालन बाधित होने के डर से लगातार गेटमैन डंडे लेकर दौड़ता है और फिर से गेट लॉक करता है तब निर्बाध रफ्तार भरती हैं ट्रेनें। गेट मैन धर्मेन्द्र के अनुसार बंदरों ने ड्यूटी करना मुहाल कर दिया है। तीन-चार दिनों से आजिज हैं। गेट के समीप एक विशाल पेड़ को ये उत्पाती बंदर अपना आशियाना बना लिये हैं। परेशानी उस समय और बढ़ जाती ह...