हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 8 -- बिहार की एक करोड़ जीविका दीदियों का इस साल बीमा कराया जाएगा। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल के बाद से अभियान चलेगा। इस दौरान जीविका के कर्मी और प्रशिक्षित दीदियों की ओर से बीमा के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान का नाम बीमा सुरक्षा उत्सव दिया गया है। वर्तमान में 72 लाख दीदियों का बीमा है। जीविका के दीदियों का दो तरह का बीमा होगा। एक है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना। इसमें दीदियों को 436 रुपये अपना अंशदान करना होगा। दीदियों के आवेदन के साथ ही अंशदान की राशि बैंक खाते से स्वत: कट जाएगी। 18 से 50 वर्ष की दीदियों का बीमा होगा। इसमें प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपये परिजन को मिलेंगे। वहीं, दूसरा है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। इनमें 18 से 70 वर्ष उम्र की द...