रांची, नवम्बर 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, गुलाल लगाए और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है और झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी अपने संगठनात्मक विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। यह विजय जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और युवा नेतृत्व की दिशा में बढ़ते विश्वास का परिणाम है। इस अवसर पर उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, अभिषेक राय, अदित्य प्रधान, ममता रंजन, शि...