गयाजी, दिसम्बर 24 -- बिहार के गयाजी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसे में आग लगने से दंपती की झुलसकर मौत हो गई। दंपती अपने हीं घर में पत्तल बनाने का लघु कुटीर उद्योग चलता था। यह हादसा उस समय हुआ जब घर में पत्तल बनाने का काम चल रहा था। अचानक बिजली के तार में हुए सॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई और लोग कुछ समझ पाते उसके पूर्व आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिथो निवासी सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव अपने घर पर ही पत्तल निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तार से निकली चिंगारी ने घर में रखे पत्तल के कटिंग और अन्य ज्वलनशील सामग्री को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद प्रमोद साव...