हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 26 -- Bihar Weather Today: बिहार में ठंड और घने कोहरे से अधिकतर जिलों में शीतलहर जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल सर्दी के सितम से राहत के आसार कम हैं। कोहरा और सर्द पछुआ हवाओं की वजह से बिहार के ज्यादातर जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 26 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी है। साथ ही दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक ठंड पड़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक राज्य में शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। यानी लोगों को एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में सुबह के समय कोहरा छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.