बिहार में जल संकट दूर करने का महाप्लान, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; डैम में लगेंगे खास सेंसर
हिंदुस्तान ब्यूरो, जून 27 -- Bihar River Water Policy: बिहार में नदियों के पानी का इस्तेमाल सही तरीके से सुनिश्चित करने तथा इस पूरी प्रक्रिया में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार एक नई नीति बनाने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके साथ ही नदियों से जुड़ी मौजूदा संस्थाओं की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक एक नया वाटर अथॉरिटी हित कुछ अन्य नए संस्थान भी खोले जाएंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की मदद से 'स्टेट वाटर रिसोर्स रिफॉर्म फ्रेमवर्क' विकसित किया जा रहा है। इस नीति मुख्य उद्देश्य नदियों के जलस्तर की रिपोर्टिंग को अत्याधुनिक और डिजिटल बनाना है ताकि समय पर बाढ़ या सूखे जैसी स्थितियों की सटीक जानकारी मिल सके और जान-माल का नुकसान कम हो। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: सात जिलों में बारिश और ठनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.