मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- बिहार में 21000 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इनमें 14 हजार 409 आशा कार्यकर्ताओं की ग्रामीण और 7289 की शहरी क्षेत्रों के लिए भर्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसका निर्देश जारी किया है। साथ ही सभी जिलों को आशा कार्यकर्ताओं की रिक्तियां भी भेज दी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया काफी धीमी है। विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। विभाग ने दो महीने के अंदर सभी जिलों को आशा की बहाली करने का निर्देश दिया है। आमतौर पर आशा वर्कर्स की भर्ती के लिए 10वीं पास की पात्रता रखी जाती है।मुजफ्फरपुर में 264 ग्रामीण, 247 शहरी आशा की बहाली मुजफ्फरपुर जिले में 264 ग्रामीण और 247 शहरी आशा कार्यकर्ताओं की बहाली होगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रो...