हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 29 -- नये वित्तीय वर्ष से बिहार में फ्लैट व जमीन की खरीद-बिक्री पर निबंधन दर (सर्किल रेट) अधिक लगेगी। क्षेत्र व जमीन की प्रकृति के हिसाब से लोगों को निबंधन (रजिस्ट्री) के लिए तीन से चार गुना अधिक सर्किल रेट देना पड़ सकता है। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जिला मूल्यांकन समितियों से मिली अनुशंसा के आधार पर एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जायेगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला मूल्यांकन समितियों ने वर्तमान सर्किल रेट की समीक्षा करते हुए नये सिरे से निबंधन दर तय की है। निबंधन अधिकारियों के मुताबिक 2013 के बाद ग्रामीण क्षेत्र में, जबकि 2016 के बाद शहरी क्षेत्र के एमवीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.