नई दिल्ली, मई 18 -- CD Ratio in Bihar: बिहार में बैंकों का साख जमा अनुपात (सीडी रेशियो) पहली बार 60 फीसदी से अधिक हो गया है। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकिंग समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आयी। बैठक में बिहार में कार्यरत सरकारी, निजी समेत अन्य सभी तरह के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। साथ ही इनके स्तर से ऋण वितरण तथा प्राथमिकता क्षेत्रों में वित्तीय प्रवाह के स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो, ऋण वितरण, जमा राशि तथा कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्रों में ऋण प्रवाह की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बिहार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली बार 60.21 प्रतिशत का सीडी रेशियो हासिल किया है। विकास आयुक्त ने इसे राज्य सरकार, बैंकिंग संस्थानों एवं विभिन्न ...