औराई, जून 16 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देती हुई एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ के खेतलपुर गांव में शनिवार को एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक के पेट में बेरहमी से हंसिया गोद दिया। इस बर्बर हमले में युवक की आंत बाहर निकल आई, जिसके बाद उसे बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां जिंदगी और मौत के बीच चले कड़े संघर्ष के बाद सोमवार को इलाज के दौरान पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। इस दोहरी मौत और निर्मम हत्याकांड की खबर मिलते ही पूरे खेतलपुर गांव में भारी तनाव फैल गया है और आक्रोशित परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने देर रात तक जमकर हंगामा किया।लीचीगाछी में घात लगाकर बैठे थे अपराधी प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दर्दन...