बिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसला
पटना, अक्टूबर 8 -- वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण (SIR) पर देश भर में जारी हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। बिहार में वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग राज्य में एक महीने का विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान नए और युवा मतदाताओं का नाम भी फॉर्म 6 के जरिए मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय से गुरुवार को इस संबंध में सूचना दी। राज्य निर्वाचन विभाग ने कहा कि चुनाव आयोग ने पात्र मतदाताओं के छूटे हुए और युवा वोटरों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी आधार पर बिहार में छूटे हुए और नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह काम एक महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।बीएलओ करेंगे पात्र मतदाताओं की पहचान इसके तहत, बूथ लेवल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.