सुधीर कुमार गुप्ता, मई 9 -- Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। गोनावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र वंशराज की बेहद क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई है। इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप किसी दुश्मन पर नहीं, बल्कि उसके ही दोस्तों पर लगा है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए भारी बवाल काटा।स्कूल से हुआ था लापता, दोस्त रचता रहा झूठी कहानी मृतक वंशराज के पिता संतोष कुमार सिन्हा झारखंड के गढ़वा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार वालों ने बड़े अरमान से अपने सबसे बड़े बेटे का नाम 'वंशराज' रखा था ताकि वह परिवार के वंश को आगे बढ़ाए, लेकिन इस वारदात ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.