बिहार में चोरी के बाद शाहजहांपुर में डकैती की तैयारी, अंतरराज्यीय गैंग दबोचा
शाहजहांपुर, मई 18 -- बिहार में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शाहजहांपुर में अगली डकैती की तैयारी कर रहे अंतरराज्यीय गिरोह को रोजा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परी नमकीन फैक्ट्री तिराहे के पास घेराबंदी कर इनोवा कार में सवार पांच बदमाशों को दबोचा। उनके कब्जे से बिहार से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, स्मैक, तमंचा, कारतूस और नकब लगाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरोह के कई सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी-डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3:10 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश रोजा क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद रोजा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.