सम्सतीपुर, मई 20 -- Samastipur Encounter: बिहार पुलिस चुन-चुन कर लगातार अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। लगातार तीसरे दिन बिहार में एनकाउंटर हुआ है। इस बार समस्तीपुर में पुलिस ने एक कुख्यात का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। बदमाश का नाम प्रिंस बताया जा रहा है। पुलिस की गोली लगने से प्रिंस घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रिंस कुछ दिनों पहले उजियारपुर सराय रंजन और कल्याणपुर थाना इलाके में सीएसपी लूट और सड़क पर खुलेआम छिनतई के मामलों में शामिल था। मंगलवार की रात उजियारपुर पुलिस को अपनी गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस को प्रिंस का लोकेशन भगवानपुर देसवा गांव में एक हाईस्कूल के पास मिला था। सूचना के आधार पर पुलिस...