बिहार में चुनाव के 72 घंटे के अंदर खेल! निर्दलीय MLC भाजपा में चले गए; RJD-जन सुराज फायर
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बिहार में MLC चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही सियासी पारा बढ़ा हुआ है। ऐसे में शनिवार को बवाल तब बढ़ गया जब बिहार विधान परिषद के दो नए निर्दलीय एमएलसी ने भाजपा ज्वॉइन कर लिया। दरअसल तिरहुत स्नातक सीट से जीत दर्ज करने वाले बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक सीट से जीतने वाले राहुल राज ने शनिवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। इसके बाद विपक्षी पार्टियां भाजपा पर बुरी तरह भड़क गई हैं। आरजेडी और जन सुराज दोनों ने ही बृजवासी और राहुल राज के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दे दी है। विपक्ष ने भाजपा पर जनादेश की चोरी जैसे आरोप हैं। इससे पहले बिहार भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने का जिक्र कर दिया। दोनों MLC ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता पर्चियां हाथ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.