हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 16 -- बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप (बायोफ्यूल पंप या बायोडीजल रिेटेल आउटलेट) खोलना आसान होगा। सड़क से पेट्रोल पंप तक पहुंच पथ का उपयोग करने में हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग ने इंजीनियरों की एक कमेटी बनाई है। यह पथ निर्माण विभाग की तरह ही ग्रामीण सड़कों के किनारे खुलने वाले गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप तक आने-जाने का रास्ता बनाने की मंजूरी देने की प्रक्रिया तय करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्रामीण सड़कों के किनारे पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट, किसान सेवा केंद्र या हमारा पंप स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकारी भूमि का प्रयोग पहुंच पथ के रूप में किया जाता है। सड़क से पेट्रोल पंप तक ...