बिहार में गांव के युवकों से बचने के लिए तालाब में कूदा कपल, प्रेमी की मौत के बाद तनाव
नई दिल्ली, मई 17 -- बिहार के मधुबनी जिले में हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में शुक्रवार की आधी रात चोरी-छिपे मिलने गए प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने के डर से तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक को बांस-बल्ले का डर दिखाकर बाहर नहीं निकलने दिया। युवक को तैरना नहीं आता था, जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान उमगांव निवासी दिनेश कुमार सुमन के पुत्र शिवम कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद उमगांव और दुर्गापट्टी दोनों गांवों में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शिवम शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने दुर्गापट्टी गांव स्थित तालाब किनारे एक बगीचे में गया था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया और पकड़ने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.