पटना, जनवरी 30 -- बिहार के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की लागत घटाने के उद्देश्य से गन्ना बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है। यह अनुदान पांच एकड़ तक की खेती करने वाले किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल सके और गन्ना की खेती को प्रोत्साहन मिले। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य गन्ना उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है, साथ ही चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल (गन्ना) उपलब्ध कराना भी है। दरअसल, राज्य सरकार ने बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसी निर्णय के आलोक में शुक्रवार को विभागीय सभागार ...