बिहार में गंडक-कोसी का कोहराम, चंपारण तटबंध 4 जगह टूटा;छपरा-समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के कई गांवों में बाढ़
पटना, सितम्बर 30 -- नेपाल में भारी बारिश से गंडक में अचानक आए अत्यधिक जलस्राव (फ्लैश फ्लड) ने पश्चिम चंपारण से लेकर सारण तक कहर बरपाया है। गंडक की तेज धारा ने पश्चिम चंपारण जिले में दस घंटे के भीतर चंपारण तटबंध को चार जगहों पर ध्वस्त कर दिया। पूर्वी चंपारण के अरेराज में भी गंडक का रिंग बांध टूट गया है। उधर, बागमती और कोसी में पानी का दबाव बढ़ने से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बगहा, बेतिया, मोतिहारी और गोपालगंज में अभियंताओं का दल भेजा है। चंपारण तटबंध सोमवार की रात 8.30 बजे बगहा-1 के खैरटवा और रात दो बजे बैरिया के फुलियाखाड़ और सुबह चार बजे बगहा-1 के ही बथुवरिया में टूट गया। मंगलवार को शाम 6.30 बजे योगापट्टी के गोलाघाट में भी तटबंध टूटा। तटबंधों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.