मुंगेर, नवम्बर 7 -- बरियारपुर (मुंगेर), निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के खेतों तक गंगा नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर बांध एवं जल संरचनाओं का निर्माण कराए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि मुंगेर से भागलपुर के बीच प्रस्तावित मरीन ड्राइव गंगा पथ का निर्माण अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा नदी के जल का समुचित प्रबंधन एवं उपयोग किसानों के हित में अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए 2 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में गंगा नदी से गाद निकालने तथा जल प्रबंधन के म...