हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 28 -- बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य में इसी साल नई कोचिंग नीति लागू होगी। शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति को संशोधित कर तैयार कर लिया है। इसके बाद कोचिंग नीति के ड्राफ्ट को सक्षम प्राधिकार वित्त और विधि विभाग को सहमति के लिए भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे नीतीश कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा कि अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में अप्रैल महीने से इसे राज्य भर में लागू कर दिया जाएगा। वैसे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही कोचिंग नीति के प्रस्ताव को कैबिनेट को भेजा गया था। कैबिनेट ने कोचिंग नीति के कुछ बिंदुओं पर संशोधन का निर्देश दिया था। अब शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति को संशोधित कर भेज दिया है। हालांकि पहले शिक्षा विभाग की नई कोचिंग नी...