बिहार में कॉलेज शिक्षकों के लिए दो नए प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे
पटना, अगस्त 21 -- सूबे में विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए दो नए केंद्र खुलेंगे। बिहार ने दो नये केंद्रों के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया है। केंद्र से नए केंद्रों के लिए बिहार को आश्वासन मिला है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद दरभंगा और पूर्णिया में ये केंद्र खुल सकते हैं। इस समय बिहार में विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए केवल दो ही केंद्र हैं। ये पटना और मुजफ्फरपुर में स्थापित हैं। इनका संचालन मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के नाम से होता है। सीमित संख्या होने के कारण कई तरह की समस्या होती है। नियमित रूप से विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों को प्रशिक्षण दे पाना भी संभव नहीं हो पाता। यही नहीं प्रतीक्षा सूची भी लंबी होती जाती है। केंद्र सरकार की ओर से नयी जानकारी आने और रिफ्रेशर कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.