नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- BPSC TRE-4 News: अगर आप बिहार में टीचर बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं इसके लिए क्या प्रक्रिया है, तो यह खबर आपके लिए हैं। हाल ही में ऐलान किया गया है कि BPSC TRE 4 के जरिए बिहार में टीचरों की शानदार बहाली आने वाली है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह इच्छा होगी कि आखिर बिहार में टीचर बना कैसे जाता है? टीचर बनने की बुनियाद आपकी पढ़ाई से शुरू होती है। आप किस क्लास के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, उसी हिसाब से आपको डिग्री की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी मंशा प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) में पढ़ाने की है, तो बारहवीं में कम से कम 50% नंबर होना लाजिमी है। इसके साथ ही आपके पास दो साल का D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) होना चाहिए। वहीं, अगर आप मिडिल या हाई स्कूल (कक्षा 6 से 10) के टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास ग्...