हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 27 -- बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। इसके तहत जिला से लेकर विभागीय मुख्यालय स्तर तक आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन का ब्योरा जुटा रही है । नई सरकार में अधिकारियों की उपलब्धियों एवं कार्यक्षमता के अनुसार तबादले की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नई सरकार ने प्रशासन को आम आदमी के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए थाना, प्रखंड एवं अंचल स्तर तक की निगरानी मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से करने की प्राथमिकता तय की है। इसके लिए जिलों में सक्षम अधिकारियों की तैनाती करने और समस्याओं के समाधान में विफल रहने वाले अधिकारियों के तबादले की तैयारी है। इसके तहत कई जिलों में न...