पटना, जुलाई 12 -- आरोग्य बिहार परियोजना का रविवार को नेस्टिवा परिसर, गर्दनीबाग में शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य राज्य के सभी 38 जिलों में सस्ती, सुलभ व उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। मुख्य अतिथि धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा कि यह बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि बिहार में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक श्याम रजक, पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व भाजपा नेता गजेंद्र झा उपस्थित रहे। साथ ही पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के कई वरिष्ठ डॉक्टर व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: रुड़की में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ संयोजक डॉ. ऋतु शर्मा ने बताया कि अ...