पटना, जुलाई 8 -- Bihar Weather Tomorrow: बिहार में गुरुवार 9 जुलाई को मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व बिहार के अधिकतर हिस्सों में कल (9 जुलाई) को झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आरा, छपरा, मोतिहारी समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, चंपारण, मिथिला, कोसी, सीमांचल, अंग और शाहाबाद क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 30 जिलों में आंधी, पानी और ठनका का ऑरेज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में छिटपुट बारिश की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को छपरा (सारण), आरा (भोजपुर), बक्सर, सीवान, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और किशनगंज जिले में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, उत्तर एवं दक्षिण बिहार के अधिकतर ज...