पटना, नवम्बर 21 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। दूसरी ओर, बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के नाराज गुट के नेताओं द्वारा भी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में धरना दिया जा रहा है। सरबत जहां फातमा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में टिकट बंटवारे में महिलाओं को सिर्फ 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया, जो दुखदायी है। उन्होंने कहा कि वह दो साल से ज्यादा समय से महिला अध्यक्ष के पद पर थीं। इस दौरान पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर मेहनत की। महिलाओं की आवाज को उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.