बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक दृढ़ संकल्पित सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के पश्चात बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास की नींव रखने तथा शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की। ...