पटना, दिसम्बर 15 -- उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार में प्राप्त प्रचंड जनादेश विकास और सुशासन की राजनीति की निर्णायक जीत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हो पाई है। यह विजय हमें इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है कि बिहार को औद्योगिक विकास और निवेश का केंद्र बनाना है। इससे राज्य में रोजगार भी बढ़ेगा। डॉ. जायसवाल ने ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी यूके एवं यूरोप की ओर से शनिवार को लंदन में आयोजित एनडीए की प्रचंड विजय उत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। इस अवसर पर भारत से पधारे वरिष्ठ राजनीतिक नेतृत्व एवं यूके-भारत व्यापार एवं उद्योग जगत के विशिष्ट प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने कहा कि यह आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्राप...