मुंगेर, मार्च 27 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को राज्य में फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) थेरेपी इनिशिएटिव का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उद्घाटन किया। इस नई पहल का उद्देश्य प्रसव के दौरान एनीमिया के कारण होने वाले जोखिमों को कम करना और मातृ मृत्यु दर में सुधार लाना है।​सदर अस्पताल में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयारः​राज्यव्यापी उद्घाटन के साथ ही मुंगेर सदर अस्पताल में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अस्पताल में इसके लिए 20 बेड का एक विशेष वार्ड समर्पित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 10 गंभीर रूप से एनीमिक गर्भवती महिलाओं को महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना और डॉ. ...