बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर सिकंदराबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा। खुशी जताते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। जश्न के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर गजेन्द्र मावी, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, सचिन राज सिंह, सोनू शर्मा, नवीन गुप्ता, वरुण मोहन शर्मा, युद्धवीर पंवार, सन्नी ठाकुर, धर्मेन्द्र पंवार, आकाश लाला, राकेश यादव, मनीष लोधी, रवि लोधी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.