देवघर, नवम्बर 15 -- सोनारायठाढ़ी,। बिहार में एनडीए की जीत पर शुक्रवार को सोनारायठाढ़ी बाजार में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को अबीर लगाकर व मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाया गया। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने कहा कि बिहार में सुशासन की जीत हुई है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रामनारायण राय, प्रखंड अध्यक्ष मनोज मंडल, कामेश्वर साह, मुन्ना सिंह, मुरली ठाकुर, आशीष यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...