कन्नौज, नवम्बर 14 -- फोटो 26 तालग्राम के छिबरामऊ चौराहे पर बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता व विधायक। तालग्राम, संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की खुशी तालग्राम में भी देखने को मिली। विधायक अर्चना पांडेय ने कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाते हुए लड्डू बांटे और सभी का मुंह मीठा कराया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और जनता के भरपूर समर्थन से ही संभव हो पाई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। जश्न के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जोश से झूमते नजर आए। पूरे का...