बिहार में एनकाउंटर पर एनकाउंटर, गयाजी के बाद गोपालगंज में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली
गोपालगंज, जून 16 -- बिहार पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर बरप रही है। एक दिन में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर कर दिया है। दो अलग-अलग जिलों में किए गए एनकाउंटर में पुलिस ने अब तक तीन अपराधियों को गोली मार दी है। गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गोपालगंज में शराब तस्कर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। यहां श्रीपुर के बंशी बतरहा गांव में मुठभेड़ की सूचना है। गोपालगंज में मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर किशन कुमार को गोली लगी है। किशन उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। एनकाउंटर के बाद पुलिसने देसी कट्टा और गोली बरामद किया है। पुलिस ने किशन के पैर में गोली मारी है और फिलहाल वो घायल है। घायल शराब तस्कर को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे बाद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.