बलिया, जून 23 -- नगरा। बिहार के भोजपुर जिला के बिलौटी गांव में एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नगर पंचायत वार्ड नम्बर 14 ब्राह्मणपुरा के युवाओं ने सोमवार की रात कैंडल मार्च निकाला। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च ब्राह्मणपूरा मुख्य मार्ग से प्राथमिक पाठशाला तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा हाथों में मोमबत्ती लेकर 'भारत तिवारी को न्याय दो' का नारा लगाते हुए शामिल हुए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की। इस दौरान अमन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय गोविंदा, निक्की पाण्डेय अतुल पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, बिकलेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, अनिकेत पाण्डेय आदि थे। यह भी पढ़ें- बिलौटी पहुंचे राधाचरण साह, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा यह भी पढ़ें- भरत ति...