बिहार में एनएसडी कैंपस की स्थापना का निर्णय ऐतिहासिक : एबीवीपी
पटना, सितम्बर 2 -- बिहार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) का कैंपस स्थापित करने के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वागत किया है। परिषद ने इसे बिहार की कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य में राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना से अभिनय एवं रंगमंच के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा। बिहार की सांस्कृतिक धरती ने देश को मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, सुशांत सिंह राजपूत, संजय मिश्रा, शेखर सुमन, शिल्पा शुक्ला और नीतू चंद्रा जैसे अनेक प्रतिभाशाली कलाकार दिए हैं। ऐसे में बिहार में एनएसडी का कैंपस स्थापित होना यहां की प्रतिभाओं को संस्थागत प्रशिक्षण और राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.