पटना, मई 7 -- वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरण ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स खेलों की बुनियाद है और इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, फिटनेस तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में एथलेटिक्स प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण लगातार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में मना एथलेटिक्स डे रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्क...