पटना, अगस्त 7 -- Industry in Bihar: बिहार में इस्पात, कपड़ा और परमाणु उर्जा क्षेत्र में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को लोकसेवक आवास में आयोजित समारोह में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील, टेक्सटाइल, क्लीन एवं परमाणु ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार तथा समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार किया जाएगा। राज्य में स्टील एवं मेटल आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इस...