पटना, अगस्त 22 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि बिहार अब अपने अतीत के गौरव से प्रेरणा लेकर भविष्य की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने की ओर बढ़ चला है। पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का इंजन के रूप में बिहार की भूमिका को मजबूत करने का लक्ष्य अब केवल राजनीतिक घोषणा भर नहीं है, बल्कि नई औद्योगिक नीति और नियमों में सुधार द्वारा इसे धरातल पर उतारने के लिए एक साथ कई कदम उठाए गए हैं। बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नियम और प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा रहा है। जमीन से लेकर बिजली और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों को अब भटकना नहीं होगा। एकल खिड़की प्रणाली और डिजिटल मंच से सभी समस्याओं का समाधान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...