हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 5 -- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। अब इंटर करने के बाद पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी, बल्कि स्नातक करने का मौका गांव में ही मिलेगा। राज्यभर में 215 प्रखंडों में स्नातक स्तर के कॉलेज खोले जा रहे हैं। इससे इस बार स्नातक में 38 हजार 700 नई सीटों पर दाखिला होगा। ये कॉलेज उन विवि की ओर से खोले जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत संबंधित जिला और उसके प्रखंड आते हैं। पाटलिपुत्र विवि की बात करें तो पटना और नालंदा जिला मिलाकर कुल 16 प्रखंडों में कॉलेज खोले जा रहे हैं। बता दें कि इसका फायदा इस बार बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को होगी। इसके अलावा सीबीएसई से 12वीं करने वाले छोटे शहर और कस्बों के छात्र और छात्राओं को होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए राजधानी पटना या अन्य ...