बिहार में इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर महिलाओं को 1 लाख रुपये तक सब्सिडी, टैक्स में 50 प्रतिशत छूट
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 13 -- बिहार में अब चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी का खरीदने पर सरकार महिलाओं को 1 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि देगी। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर हर वर्ग के लोगों को 12 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में 50 प्रतिशत तक छूट भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना को मंजूरी दी गई। प्रोत्साहन राशि साल 2026-27 के लिए देय होगी। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि सम्राट कैबिनेट की बैठक में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 को स्वीकृति दी गई। यह योजना वैश्विक अभियान ईवी 30@30 के लक्ष्यों को पूरा करने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.