पटना, मार्च 22 -- बेमौसम बारिश ने बिहार के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से हो रही आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों और फलों को भारी क्षति हुई है। लगातार बारिश के साथ तेज हवा ने नुकसान बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं, मक्का, राई-सरसों, दलहनी फसलों और आम-लीची का उत्पादन घटेगा। कृषि विभाग नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि सभी जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। ज्यादा नुकसान वाले जिलों के किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।13.2 मिलीमीटर बारिश राज्य के सभी जिलों में औसतन शनिवार को 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जो सामान्य से 195 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। गया में ठनका से तीन वर्षीय बच्चे की जान गई। वहीं, किशनगंज में फूस के घर पर पेड़ गिरने से फुलमनी द...