नई दिल्ली, जून 24 -- अगर आप बिहार में पेड इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि बिहार में आज यानी 24 जून को इंटर्नशिप मेला लगने वाला है। इस इंटर्नशिप के जरिए इच्छुक उम्मीदवारों को काम सीखने के साथ पैसा भी कमाने का मौका मिलेगा। बता दें कि इस इंटर्नशिप फेयर के जरिए उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार बेहतर इंटर्नशिप अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेले की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। चलिए जानते हैं कि इस इंटर्नशिप के लिए क्या योग्यता है।क्या है बिहार इंटर्नशिप फेयर 2026 बिहार में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इस इंटर्नशिप फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे युवा, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और नए कौशल सीखने के सा...