पटना, मई 12 -- प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश के आसार हैं। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में इसका प्रभाव अधिक रहेगा। जिस कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। उत्तर बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है। दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज, चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिनों से सूरज के तल्ख तेवर के कारण दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन एक बार फिर एक-दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: ...