बिहार में आई बाढ़ के बाद आधे दर्जन जिलों का भूजल स्तर सुधरा
भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पर्यावरण और जल संरक्षण के लिहाज से पिछले दिनों भागलपुर समेत गंगा से सटे जिलों में आई बाढ़ ने कुछ दूरगामी सकारात्मक परिणाम के संकेत दिए हैं। केंद्रीय भूजल सर्वेक्षण बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, नदियों के उफान और मैदानी इलाकों में हुए भारी जलजमाव के कारण भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार और बेगूसराय सहित आधे दर्जन जिलों के भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट का लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग गहराई से अध्ययन कर रहा है। वर्तमान में भागलपुर समेत पांच प्रभावित जिलों में भूजल स्तर (जीएलवी) में औसतन 2 से 4 मीटर तक का आंशिक सुधार देखा गया है। हालांकि, बाढ़ का पानी पूरी तरह उतरने के बाद जमीनी स्तर पर व्यापक सैंपलिंग की जाएगी ताकि आर्सेनिक, फ्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.