हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 30 -- Bihar Weather: बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर खराब मौसम ने जमकर कहर बरपाया। राज्यभर में बुधवार रात और गुरुवार को आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने हाहाकार मचा दिया। मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर और दरभंगा, हाजीपुर, औरंगाबाद और बेगूसराय में 10 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग हादसों में दर्जनभर से अधिक घायल हुए हैं। पेड़, बिजली के पोल और तार गिरने से शहरों से लेकर गांवों तक कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इलाके रात भर अंधेरे में रहे। सड़कों पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित हुआ। कई रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सीतामढ़ी में वज्रपात से आग लगने और फसलों को क्षति की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.