पटना, मई 29 -- CM Samrat Choudhary News: बिहार में मौसम के बदले मिजाज और कुदरत के कहर ने अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है। राज्य के कई हिस्सों में अचानक आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों और बागों में पेड़ों पर लगे फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा से परेशान और मायूस किसानों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। सीएम ने संकट की इस घड़ी में किसानों को ढांढस बंधाते हुए साफ कहा है कि उन्हें बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को सर्वे का कड़ा निर्देश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को इस प्राकृतिक आपदा को लेकर कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा की। इसके ...