बेगूसराय, मार्च 20 -- बिहार में शुक्रवार को खराब मौसम के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बेगूसराय और सहरसा में अलग-अलग जगहों पर आंधी से ओवरहेड वायर टूट गए। इससे राजधानी एक्सप्रेस, राज्यरानी, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के पहिए थम गए। करीब एक दर्जन ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरौनी-बेगूसराय रेल खंड पर शुक्रवार शाम आई आंधी में डाउन लाइन पर 57 नंबर रेलवे फाटक के पास रेलवे का ओवरहेड वायर टूट कर गिर गया। इससे अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। कई ट्रेनें स्टेशनों और ब्लॉक सेक्शन पर फंसी रहीं। इससे पूरी तरह से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। रेल सूत्रों ने बताया कि शाम 5:30 बजे आई आंधी में तार टूटने की घटना के बाद से करीब एक दर्जन ट्रेनें विभिन्न जगहों पर खड़ी रही...