पटना, अगस्त 22 -- बिहार में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए आपत्तिजनक वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा हुआ है। इस मामले में पटना के कपड़ा दुकानदार अशोक कुमार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 20 रुपये में वीडियो बेचता था। आरोपित पालीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा का रहने वाला है। वह अबतक सैकड़ों वीडियो बेचकर काफी पैसे कमा चुका है। सोशल मीडिया के जरिए वह हमेशा नया कस्टमर की तलाश करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य शातिरों को दबोचा जा सके। पुलिस ने आरोपित के पास से वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे वीडियो डाउनलोड या अपलोड करने और शेयर किया जाता था। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस के समक्ष 1200 से अधिक ऐसे वीडियो की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की है। साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने ...