पटना, दिसम्बर 11 -- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को मनेर में अवैध बालू खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद कहा कि बालू, भू-माफिया, शराब माफिया और अन्य गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों तथा अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी और उनके खिलाफ सीसीए (दोष निवारण अधिनियम) समेत अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को मनेर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस टीम में दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी पटना, सभी खान निरीक्षक और मनेर के थानाध्यक्ष शामिल थे। जांच के दौरान, मनेर थाना के ब्यापुर में गंगा नदी में अवैध रूप से सफेद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.